माता-पिता के अलग होने तक मैं बहुत अच्छा छात्र था: ऐक्टर अर्जुन कपूर
ऐक्टर अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि वह अपने पिता बोनी कपूर और मां मोना शौरी के अलग होने तक बहुत अच्छे छात्र थे। अर्जुन ने कहा कि पारिवारिक उथल-पुथल से पहले वह होनहार छात्र थे लेकिन माता-पिता के अलगाव का उनपर मनोवैज्ञानिक रूप से बहुत प्रभाव पड़ा जिससे उनका पढ़ाई पर ध्यान कम हो गया।