माता-पिता को थैंक यू लेटर मिला था: रतन टाटा की कंपनी के वर्क कल्चर पर पूर्व कर्मी
टाटा क्लिक में 3-वर्षों तक काम करने वालीं भारती छिकारा ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की कंपनी के वर्क कल्चर पर कहा है, "जॉइनिंग के बाद मेरे माता-पिता को थैंक यू लेटर भेजा गया था।" उन्होंने कहा, "मेरा करियर बनाने में माता-पिता द्वारा किए गए त्याग को लेकर लेटर में शुक्रिया अदा किया गया था...परिवार के लिए भावुक पल था।"