माता-पिता की सामान्य थकान हो सकती है हृदय रोग का संकेत, कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया
कार्डियोलॉजिस्ट नागेंद्र भूपति ने कहा है कि माता-पिता में दिखने वाली सामान्य थकान की समस्या हृदय रोग का संकेत हो सकती है। उन्होंने बताया, "जैसे-जैसे एओर्टिक (महाधमनी) वॉल्व संकरा होता जाता है...यह हृदय से रक्त प्रवाह को...सीमित करता है।" बकौल डॉक्टर, सांस फूलना/चक्कर आना/सीने में बेचैनी आम समस्याएं लगती हैं लेकिन यह हृदय से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।