माता-पिता ध्यान दें! 30 सितंबर तक कराएं बच्चे का आधार अपडेट, बाद में देने पड़ेंगे पैसे
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अभिभावकों से 5 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि यह सेवा 30 सितंबर 2026 तक पूरी तरह से मुफ्त दी जा रही है। समय पर बायोमेट्रिक अपडेट कराने से सरकारी और शैक्षणिक सेवाओं के सत्यापन में कोई रुकावट नहीं आएगी।