माता-पिता ने फोन चलाने नहीं दिया तो यूपी में बच्चे ने बुला ली पुलिस, कहा- मम्मी-पापा ने मारा है

आगरा (यूपी) में माता-पिता के मोबाइल नहीं चलाने देने पर एक 7-वर्षीय बच्चे द्वारा पुलिस बुला लिए जाने का मामला सामने आया है। मोबाइल का लॉक न खुलने पर बच्चे ने इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर दिया और कहा कि मम्मी-पापा ने मारा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि बच्चे को किसी ने नहीं मारा था।

Load More