माता-पिता से अक्सर कौन-कौनसी गंदी आदतें सीखते हैं छोटे बच्चे?
'हिन्दुस्तान' न्यूज़ पोर्टल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि छोटे बच्चे अक्सर अपने माता-पिता से कौन-कौनसी गंदी आदतें सीखते हैं। बकौल रिपोर्ट, इन आदतों में नाक में उंगली डालना, चिल्लाना, गलती न मानना, मारपीट, गंदगी करना व सामान फैलाना और गलत शब्दों का इस्तेमाल करना शामिल है। बकौल रिपोर्ट, बच्चे गलत शब्द जल्दी सीख लेते हैं।