माता वैष्णो देवी के मार्ग में हुए भूस्खलन में जान गंवाने वाले UP के लोगों की सूची आई सामने
'इंडिया टीवी' की रिपोर्ट के अनुसार, माता वैष्णो देवी (जम्मू-कश्मीर) के मार्ग में हुए भीषण भूस्खलन में मरने वाले यूपी के लोगों की सूची सामने आई है। इसके अनुसार भूस्खलन में यूपी के 11 लोगों की मौत हुई जिनमें 7 महिलाएं व 4 पुरुष हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजन के लिए ₹4-4 लाख मुआवज़ा घोषित किया है।