माता वैष्णो देवी भूस्खलन में मारे गए UP के निवासियों के परिजन को ₹4-4 लाख देगी प्रदेश सरकार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माता वैष्णो देवी मार्ग (जम्मू-कश्मीर) पर हुए भूस्खलन में जान गंवाने वाले प्रदेश के निवासियों के परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवज़ा देने का एलान किया है। उन्होंने पार्थिव शरीरों को उनके घर तक भेजने की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, भूस्खलन में यूपी के कम-से-कम 9 लोग मारे गए हैं।