माता वैष्णो देवी में ₹550 करोड़ की नकली चांदी चढ़ाए जाने के मामले में कोर्ट ने किया जवाब तलब
श्रीमाता वैष्णो देवी मंदिर में ₹550 करोड़+ की कथित नकली चांदी चढ़ाए जाने के मामले में जम्मू की अदालत ने जवाब तलब किया है। कोर्ट ने क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी को सभी ज़रूरी दस्तावेज़ों संग 29-जुलाई को पेश होने का आदेश दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, सरकारी टकसाल की जांच में चढ़ावे की 20-टन चांदी ₹30 करोड़ की निकली थी।