माता वैष्णो देवी मार्ग पर फिर हुआ लैंडस्लाइड, लगातार 9वें दिन यात्रा की गई स्थगित
जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मार्ग पर बुधवार को फिर से लैंडस्लाइड हुआ जिसके बाद वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई। वैष्णो देवी यात्रा को लगातार नौवें दिन स्थगित किया गया है। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। 26 अगस्त को वैष्णो देवी मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास हुए लैंडस्लाइड में 34 लोगों की मौत हो गई थी।