माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड के कारण 5 श्रद्धालुओं की हुई मौत, 14 घायल
जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर धाम के अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास मंगलवार को हुए भूस्खलन में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 14 घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कटरा ले जाया गया है। जम्मू-कश्मीर के डोडा व रामबन समेत कई जगहों में बाढ़ जैसे हालात हैं और डोडा में 4 लोगों की मौत हो चुकी है।