मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू ने खुद को ज़िंदा साबित करने के लिए शेयर किया एक और वीडियो
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाहों के बीच एक और नया वीडियो X पर शेयर किया है। वीडियो में जब उनसे कहा गया कि 'चैनल्स कह रहे हैं कि आपका निधन हो गया है' तो इसपर नेतन्याहू ने कहा, "मैं कॉफी के लिए मर रहा हूं।" इससे पहले नेतन्याहू सैन्य परिषद की बैठक से नदारद रहे थे।