मौत का डर नहीं, मैंने बीते दिसंबर में यह शरीर छोड़ने की कोशिश की थी: दिलजीत दोसांझ
ऐक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने कैलगरी (कनाडा) में 'ऑरा वर्ल्ड टूर 2026' कॉन्सर्ट में कहा है कि वह पहले ही दुनिया से जा चुके हैं और उन्हें मौत का डर नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं दिसंबर से ही इस शरीर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इस शरीर को छोड़ने से पहले मुझे कुछ और काम करने हैं।"