मौत के बाद इंसान के शरीर में क्या-क्या बदलाव होते हैं?
मौत के कुछ ही सेकेंड में इंसान के ब्रेन की गतिविधि बढ़ जाती है और फिर रुक जाती है। ब्रेन के काम न करने पर शरीर का तापमान (रूम टेम्परेचर तक) गिर जाता है। मौत के कुछ ही मिनटों में शरीर की कोशिकाएं टूटने लगती हैं और मांसपेशियां शिथिल पड़ने के चलते शरीर से मल या पेशाब निकल सकता है।