मृत पेड़ के तनों पर कलाकृतियां उकेर कर कला का हुनर दिखा रहे हैं सिलीगुड़ी के सुकांत
सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) के सुकांत मंडल मृत पेड़ों के तनों और शाखाओं पर 2 हथौड़ों के सहारे कलाकृतियां उकेर कर कला का हुनर दिखा रहे हैं। सुकांत द्वारा बनाई कलाकृतियों में शिवलिंग, प्राचीन मूर्तियां, शेर के चेहरे, चील और मां दुर्गा की मूर्तियां शामिल हैं। उन्होंने राम मंदिर की एक मूर्ति बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेंट की है।