मौत बनकर आ रहा था ट्रक! महाराष्ट्र में बाल-बाल बचे सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे इंजीनियर
बीड (महाराष्ट्र) में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर रहे इंजीनियर एक ट्रक के नीचे आने से बाल-बाल बच गए। दरअसल, इंजीनियर्स निरीक्षण कर रहे थे लेकिन इस दौरान एक ट्रक निर्माणाधीन सड़क के बगल में कच्ची सड़क से गुज़र रहा था और देखते ही देखते वह पलट गया। इंजीनियर्स ने भागकर अपनी जान बचाई जिसका वीडियो सामने आया है।