मृत्यु के बाद किन वजहों से खारिज हो सकता है टर्म इंश्योरेंस क्लेम?
HDFC लाइफ के अनुसार, अधूरी/गलत जानकारी देने से टर्म इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। पहले से मौजूद बीमारियों की जानकारी छिपाना, नॉमिनी की गलत जानकारी देना या प्रीमियम न भरने से पॉलिसी लैप्स होना क्लेम सेटलमेंट में बाधा डाल सकता है। पॉलिसी में शामिल नहीं की गई गतिविधियों के कारण हुई मौत भी क्लेम को प्रभावित कर सकती है।