मृत्युभोज में नहीं बनाए घी के मालपुए, राजस्थान में पंचों ने 43 परिवारों का हुक्का-पानी किया बंद

सिरोही (राजस्थान) के मंडवारिया गांव में कुछ पंचों पर 43 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार कर हुक्का-पानी बंद करने का आरोप लगा है। आरोप है कि एक परिवार ने मृत्युभोज में घी के मालपुए नहीं बनाकर साधारण भोजन की व्यवस्था की थी जिससे पंच नाराज़ हो गए। पीड़ित परिवारों ने पहले पुलिस और फिर सिरोही कलेक्ट्रेट में इसकी शिकायत की है।

Load More