मंत्री के सामने ही डेटा ऑपरेटर ने मांगी ₹50,000 की रिश्वत, मंत्री बोले- 1 घंटे में सस्पेंड करो

पटना (बिहार) में जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने मंत्री लखेंद्र पासवान से डेटा ऑपरेटर द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की जिसका वीडियो सामने आया है। मंत्री के सामने फोन पर हुई बातचीत में कर्मचारी ने एससी-एसटी अनुदान जारी करने के बदले ₹50,000 मांगे। इसके बाद मंत्री ने आरोपी कर्मचारी को एक घंटे के भीतर निलंबित करने का आदेश दिया।

Load More