मात्रा के हिसाब से कितनी होगी भारत में लॉन्च हुई वज़न कम करने वाली दवा वीगोवी की कीमत?
भारत में मंगलवार को लॉन्च हुई डेनमार्क की फार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क की दवा 'वीगोवी' के अलग-अलग डोज़ 0.25 मिलीग्राम, 0.5 मिलीग्राम, 1 मिलीग्राम, 1.7 मिलीग्राम और 2.4 मिलीग्राम में उपलब्ध होंगे। 0.25 मिलीग्राम, 0.5 मिलीग्राम और 1 मिलीग्राम दवा की कीमत ₹17,345 जबकि 1.7 मिलीग्राम की कीमत ₹24,280 और 2.4 मिलीग्राम की कीमत ₹26,015 प्रति माह है।