मंत्री गजेंद्र शेखावत के फोन टैपिंग मामले में अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी अरेस्ट
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा को 2020 के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के फोन टैपिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। शर्मा ने बताया था कि गहलोत ने उन्हें शेखावत और कुछ कांग्रेस नेताओं के बीच हुई कथित बातचीत का ऑडियो क्लिप दिया था। हालांकि, शर्मा को बाद में ज़मानत दे दी गई।