मंत्री ने गिनाए कांग्रेस राज में लैटरल एंट्री से सरकार में आए दिग्गजों के नाम, मनमोहन शामिल
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लैटरल एंट्री भर्ती के विरोध पर कहा है कि नौकरशाही में लेटरल एंट्री 1970 के दशक से कांग्रेस शासन में होती रही है। बकौल वैष्णव, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह लैटरल एंट्री से 1971 में तत्कालीन विदेश व्यापार मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार बने थे। उन्होंने रघुराम राजन, सैम पित्रोदा और नंदन नीलेकणि का भी नाम लिया।