मंत्री को गिरफ्तार करो: प्रवेश वर्मा के थप्पड़ वाले वीडियो को लेकर अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान उनका वीडियो बना रहे एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंत्री की गिरफ्तारी की मांग करते हुए X पर लिखा, "मैं कल यहां जाऊंगा।" वहीं, युवक ने मंत्री से लिखित में माफी की मांग की है।