मंत्री से माफी मंगवाने पर अड़े मीका तो CM भी विवाद सुलझाने में जुटे, अब दलेर को लगाया फोन
दलेर मेहंदी से जुड़े शराब विवाद को लेकर गायक मीका सिंह की उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल से माफी मंगवाने की ज़िद के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दलेर मेहंदी से फोन पर बात की है। धामी ने कहा, "उनका कुशलक्षेम जाना। हमारा प्रयास है कि इस घटनाक्रम को पीछे छोड़कर आपसी संवाद के साथ आगे बढ़ा जाए।"