मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED का शिकंजा, CM बोले- मोदी के हथकंडों के सामने पंजाब नहीं झुकेगा
पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा और उनके सहयोगियों के 5 ठिकानों पर ईडी ने फिर छापेमारी की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "एक महीने में दूसरी बार ईडी की रेड है।" उन्होंने कहा, "मैं (नरेंद्र) मोदी जी को बताना चाहता हूं, पंजाब गुरुओं की धरती है...औरंगज़ेब भी नहीं झुका सका था। मोदी के हथकंडों के सामने पंजाब नहीं झुकेगा।"