मात्र एक छात्र को नकल से रोकने के लिए झारखंड में एग्ज़ाम सेंटर पर हुई 'भारी-भरकम' तैनाती
झारखंड के गढ़वा में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान सिर्फ एक छात्र के लिए एग्ज़ाम सेंटर पर नकल रोकने के लिए एक मजिस्ट्रेट, पुलिस के 12 जवान की तैनाती की गई जबकि 18 निगरानी दल (फ्लाइंग स्क्वॉड) भी सक्रिय रहे। दरअसल, छात्र संगीत विषय का पेपर देने वाला इकलौता विद्यार्थी था जिसके चलते उसे अकेले एग्ज़ाम देना पड़ा।