मोतीलाल ओसवाल के दुग्गड़ ने क्यों Zomato-Titan जैसे स्टॉक्स में निवेश की दी सलाह?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ (एमओएफएसएल) के गौतम दुग्गड़ के मुताबिक, ज़ोमैटो, टाइटन और सेलो जैसे कंज़्यूमर डिस्क्रेशनरी स्टॉक्स में निवेश से अच्छी कमाई हो सकती है। बकौल दुग्गड़, तीन साल की सुस्ती के बाद ग्रामीण इलाकों में डिमांड बढ़ रही है। अगर आरबीआई इंटरेस्ट रेट घटाता है तो वित्त वर्ष-25 की दूसरी छमाही में सेंटिमेंट में इम्प्रूवमेंट दिख सकता है।