मोतीलाल ओसवाल ने बरकरार रखी सेनको गोल्ड की 'बाय' रेटिंग, टारगेट प्राइस किया ₹1400
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने सेनको गोल्ड के शेयरों के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,400/शेयर कर दिया है। सेनको गोल्ड के शेयर मंगलवार को एनएसई पर ₹1,110 पर बंद हुए थे। इसका मतलब है कि फर्म ने कंपनी के शेयरों में करीब 26% की तेज़ी आने की उम्मीद जताई है।