दिल्ली एयरपोर्ट हादसे के मृतक के परिजन को दिया जाएगा ₹20 लाख का मुआवज़ा
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को छत का एक हिस्सा गिरने से हुई एक शख्स की मौत के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू टर्मिनल-1 पर पहुंचे। उन्होंने कहा, "यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और बचाव कार्य तुरंत शुरू हुआ है, स्थिति अभी नियंत्रण में है।" उन्होंने बताया है कि मृतक के परिजन को ₹20 लाख का मुआवज़ा दिया जाएगा।