मेथी दाने, तरबूज़ व कद्दू के बीज को पानी में भिगोकर खाने से शरीर पर क्या होता है असर?
न्यूट्रिशनल एक्सपर्ट अर्जुन कौल ने बताया, "मेथी बीज को पानी में भिगोकर खाने से ब्लड शुगर व कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित, हृदय स्वस्थ, बाल लंबे और पाचन तंत्र बेहतर होता है।" उनके मुताबिक, तरबूज़ के बीज में मौजूद मैग्नीशियम हड्डियों को मज़बूत व हृदय, स्किन को हेल्दी रखता है जबकि कद्दू के बीज रोग प्रतिरोधक क्षमता और नींद को बेहतर करते हैं।