माथे पर तिलक लगाकर नॉनवेज खा रहा नेपो किड: अनुराग ठाकुर पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का बंगाल चुनाव में प्रचार के दौरान मछली खाने का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने निशाना साधते हुए कहा, "माथे पर तिलक लगाकर नॉनवेज खा रहा नेपो किड।" टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने लिखा, "आपको मछली का आनंद लेते देखकर खुशी हुई।"