माथे में गोली मारेंगे: रैपर बादशाह से लॉरेंस बिश्नोई गैंग
'टटीरी' गाने पर विवाद के बीच रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में गैंग ने कहा, "बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है। 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था, अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे।"