गोल्ड लोन देने वाली NBFC का मुनाफा 27% उछला, ब्याज से होने वाली इनकम भी 34% बढ़ी
गोल्ड लोन देने वाली देश की सबसे बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी मुथूट फाइनेंस का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 27% बढ़कर ₹2,978 करोड़ पर पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी के शुद्ध ब्याज आय में 34.4% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹2,978 करोड़ हो गया।