मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित
केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एलान किया है कि दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को इस साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिनेमा में मिथुन दा के अभूतपूर्व सफर ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। 8 अक्टूबर को 70वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित होगा।