मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने बॉयफ्रेंड से की सगाई, शेयर कीं तस्वीरें
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और उनकी पत्नी योगिता बाली की गोद ली हुई बेटी दिशानी ने अपने पार्टनर माइल्स मैंटज़ारिस से सगाई कर ली है। दिशानी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "यह मेरे लिए ज़िंदगीभर साथ बिताने का सबसे आसान फैसला रहा।" माइल्स के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, वह स्टेडीकैम ऑपरेटर के तौर पर काम करते हैं।