मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, पहले 5 वनडे के बाद बनाए सबसे ज़्यादा रन
दक्षिण अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीट्ज़के अपने पहले 5 वनडे मैचों में 50+ रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 85 रन बनाने वाले ब्रीट्ज़के ने पहले 5 वनडे के बाद किसी बल्लेबाज़ से ज़्यादा 463 रन बनाए हैं। उन्होंने पहले मैच में 150 और उसके बाद 83, 57 व 88 रन बनाए थे।