मैथ्यू राइस एक ही साल में 2 लीड ऐक्टर एमी अवॉर्ड जीतने वाले बने पहले शख्स
मैथ्यू राइस एक ही साल में दो 'लीड ऐक्टर एमी अवॉर्ड' जीतने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने 'लिमिटेड व ऐंथोलॉजी सीरीज़' कैटेगरी में 'द बीस्ट इन मी' के लिए और 'कॉमेडी सीरीज़' कैटेगरी में 'विडोज़ बे' के लिए अवॉर्ड जीता है। वहीं, ड्रामा कैटेगरी में नोआ वाइल ने 'द पिट' के लिए बेस्ट लीड ऐक्टर का अवॉर्ड जीता।