मैथिली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग को लेकर बिहार सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव
बिहार के शिक्षा विभाग ने मैथिली को शास्त्रीय भाषा की लिस्ट में शामिल करने की मांग की है और इसे लेकर केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। राज्यसभा सांसद संजय झा ने इसे लेकर कहा, "शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलने से मैथिली के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को बल मिलेगा...साथ ही, मिथिला और बिहार की भाषाई विरासत का सम्मान होगा।"