मैथिली ठाकुर से पूछा गया, 'मंत्री बनने की इच्छा है?', उन्होंने कहा- सिर्फ मंत्री पद से थोड़ी मानूंगी
लोक गायिका व बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर से 'आजतक' के कार्यक्रम में पूछा गया, "क्या आपकी मंत्री बनने की इच्छा है?" 26 वर्षीय मैथिली ठाकुर ने जवाब दिया, "मेरे मन में विधायक बनने की इच्छा भी नहीं थी। पार्टी जो भी काम देगी, मैं उसे पूरा करूंगी। एंबिशियस तो मैं बहुत हूं, सिर्फ मंत्री पद से थोड़ी मानूंगी।"