मिथक है कि सर्दियों में ठंडा पानी पीने से गंभीर नुकसान होने का खतरा होता है: डॉक्टर
दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल की डॉक्टर सोनिया रावत ने बताया है कि यह मिथक है कि सर्दियों में नॉर्मल या ठंडा पानी पीने से कोई गंभीर नुकसान होने का खतरा होता है। उन्होंने कहा, "शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी ज़रूरी है। ठंडा, नॉर्मल या गर्म पानी में से जो भी प्यास बुझाए वह पानी पी सकते हैं।"