मिथक है काजल लगाने से बच्चों की आंखें बड़ी हो जाती हैं: डॉक्टर
कन्नौज (यूपी) में राजकीय मेडिकल कॉलेज की बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रियंका मौर्य ने बताया है कि यह मिथक है कि काजल लगाने से बच्चों की आंखें बड़ी हो जाती हैं। बकौल डॉक्टर, बच्चे की आंखें बड़ी या सुंदर होना जेनेटिक्स पर निर्भर करता है। बकौल डॉक्टर, काजल लगाने से बच्चों की आंखों में जलन और पानी आ सकता है।