मोदी के किए अच्छे कामों को खराब कर रही हैं कंगना: बीजेपी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा है कि पार्टी सांसद कंगना रनौत के बयानों का असर प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के अच्छे कामों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा, "एक सांसद के गैर-ज़िम्मेदाराना बयानों के चश्मे से पीएम के किसानों और पंजाब से रिश्ते को नहीं देखा जाना चाहिए।" हालांकि, कंगना ने अपने बयान को वापस ले लिया है।