मोदी कैबिनेट के आधे मंत्रियों का स्टॉक मार्केट में नहीं है निवेश: रिपोर्ट
'द प्रिंट' की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में शामिल 30 केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों में से सिर्फ 15 ही शेयर बाज़ार में निवेश करते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत 8 मंत्री सिर्फ FD में निवेश करते हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने स्टॉक में निवेश किया है।