मोदी जी JPC से जांच कराओ वरना लोग समझेंगे 'चौकीदार चोर है': हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर 'आप'
सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर 'आप' नेता संजय सिंह ने कहा है, "मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) जेपीसी से जांच कराओ वरना लोग समझेंगे कि 'चौकीदार ही चोर' है।" उन्होंने कहा, "मोदी जी की ईमानदारी देखिए उन्होंने बुच को सेबी प्रमुख बनाया जो बरमूडा और मॉरीशस के बेनामी फंड में निवेश करती हैं।"