मोदी जी आज संसद आने से पहले प्रधान को बर्खास्त करके आइए और छात्रों से माफी मांगिए: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है, "(प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी जी आज संसद आने से पहले धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके आइएगा।" उन्होंने कहा, "पहले छात्रों से माफी मांगिए और उनकी आवाज़ दबाने के लिए लाठी-डंडे और पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कीजिए...उसके बाद हम शिक्षा-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार हैं।"