मोदी जी आप लिखकर ले लीजिए, इस बार 'INDIA' आपको गुजरात में हराएगा: राहुल गांधी
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा, "मोदी जी आप लिखकर ले लीजिए, आपको इस बार विपक्षी गठबंधन 'INDIA' गुजरात में हराएगा।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने कहा था कि महात्मा गांधी को एक फिल्म द्वारा पुनर्जीवित किया गया था। क्या आप अज्ञानता को समझ सकते हैं?"