मोदी जी मज़बूरियों के चलते ट्रंप के सामने नतमस्तक हैं, देश उसकी सज़ा भुगत रहा है?: केजरीवाल
LPG गैस की किल्लत को लेकर 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने X पर कहा, "आने वाले दिनों में गैस व तेल की स्थिति और खराब होने के आसार हैं।" उन्होंने आगे कहा, "(प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी अपनी किन्हीं मज़बूरियों के चलते ट्रंप के सामने नतमस्तक हैं...क्या आज देश उसी की सज़ा भुगत रहा है?"