सरकारी आदेश वाला जबरन Happy Birthday to Modi Ji!: तेजस्वी यादव
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बिहार के शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश की कॉपी सोशल मीडिया हैंडल X पर शेयर कर सरकार की आलोचना की है। तेजस्वी ने इसे ₹100 करोड़ की सरकारी बर्बादी बताया। तेजस्वी ने लिखा, "सरकारी आदेश वाला जबरन Happy Birthday to Modi Ji!"