प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं अमेरिका का दौरा, राष्ट्रपति ट्रंप से द्विपक्षीय वार्ता की भी संभावना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में फ्लोरिडा में 14-15 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। ये भी माना जा रहा है कि अगर प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका जाते हैं तो वह शिखर सम्मेलन के इतर राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।