भारत-स्विट्ज़रलैंड साझेदारी को नई गति, FTA से 15 साल में $100 बिलियन निवेश का लक्ष्य: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन ने सोमवार को दिल्ली में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, परमाणु ऊर्जा, AI और इंफ्रास्ट्रक्चर में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। पीएम ने कहा कि FTA के तहत 15 वर्षों में $100 बिलियन निवेश और 10 लाख रोज़गार का लक्ष्य रखा गया है।